बेगूसराय: साइबर थाना की पुलिस ने फ्रॉड किए गए 01 लाख 77 हजार 889 रुपये पीड़ित को कराया वापस, SP ने दी जानकारी
साइबर थाना की पुलिस ने फ्रॉड किए गए 1,77,889 रुपए पीड़ित को वापस कराया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि संतोष कुमार से साइबर अपराधियों ने केवाईसी करने के लिए ऐप डाउनलोड कर कर ठगी कर लिया था. इनमें से 1,77,889 रुपए होल्ड कराए गए रकम को पीड़ित को वापस कराया गया.