छतरपुर नगर: "सेफ क्लिक 2.0 अभियान" का आगाज, छतरपुर पुलिस ने जिलेभर में चलाया साइबर जागरूकता अभियान।
छतरपुर में साइबर अपराधों से बचाव और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0 अभियान" के तहत छतरपुर जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा ने अभियान का शुभारंभ किया।वही यह जागरूकता अभियान आज 25 जून शाम करीब 6:00 बजे बस स्टैंड पर चलाया गया है।