सीतापुर: ननसोहा गांव में नहर में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 16 वर्ष के किशोर की हुई मौत
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के ननसोहा गांव में नहर में नहाते समय गहरे पानी में डूब जाने से 16 वर्ष के किशोर की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाला निर्मल नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था इसी दौरान गहरे पानी में निर्मल डूब गया सूचना मिलने पर परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो गई थी।