गुरुआ: रामनवमी पर गुरुआ में भव्य शोभायात्रा, 500 से अधिक महिलाओं ने की सहभागिता
Gurua, Gaya | Mar 27, 2026 रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुआ बाजार में शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में 500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी महिलाएं हाथों में भगवा झंडा लिए “जय श्रीराम” के नारों के साथ आगे बढ़ रही थीं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।