नासरीगंज: महुआ की शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के सिरिसिया बिगहा गांव से शराब के एक धंधेबाज को शराब समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज का नाम अक्षय राम है जो सोहगी टोला का निवासी बताया जाता है। उसके पास से सवा दो लीटर महुआ की शराब बरामद हुई है। अपर थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने सोमवार को शाम में लगभग पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित