लुण्ड्रा: छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्मश्री पंडवानी गायिका तीजन बाई की मौत पर शोक व्यक्त किया
5 जुलाई 2026 दिन रविवार को शाम 5:00 बजे जनसंपर्क पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसारछत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश और विश्व की लोक कला जगत को भारी नुकसान हुआ है।