ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर-चंबल अंचल में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 43 डिग्री के करीब
उत्तर भारत में गर्मी अब जानलेवा होने लगी है ग्वालियर में पारा पहली बार 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है।शनिवार को सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।