बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र की एक युवती ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Baghpat, Bagpat | Jun 27, 2025 शुक्रवार को करीब साढे दस बजे को कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक गांव की युवती ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर युवती का उपचार चल रहा है।