डोमचांच के पहाड़पुर चौक पर एक जेसीबी की चपेट में आने से एक युवक बुधवार को 9 बजे घायल हो गया। घायल की पहचान जगदीशपुर खेरडा निवासी सचिन कुमार गोस्वामी के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक जेसीबी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जेसीबी भगलूडीह निवासी पंचम मेहता का है।