चंदौली: पुलिस चेकिंग में गौ-तस्करी का प्रयास विफल, लीलापुर ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो से गोवंश बरामद, तस्कर फरार
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि थाना चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन से क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे एक गोवंश को बरामद किया है, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह खुलासा बुधवार शाम किया है।