बदायूं: बदायूं के थरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 16, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ब्योर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय अजमत अली पुत्र हसनू अली बाइक द्वारा बिनावर किसी काम से जा रहा था। तभी थाना बिनावर क्षेत्र के थरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार अजमत अली की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर - ट्रॉली को पकड़ लिया है।