रीठी: रीठी बाईपास पर सड़क हादसा: मवेशी से टकराई बाइक, दो युवक घायल
Rithi, Katni | Apr 18, 2026 रीठी थाना क्षेत्र के रीठी बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक सवार दो युवक मवेशी से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक घायल हो गए बताया जा रहा है कि घायल युवक भरवारा की ओर जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में मवेशी आ जाने से यह हादसा हो गया घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रीठी के सरकारी अस्पताल में लाया गया