शनिवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में शामली कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी विशाल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पर केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।