मुरैना नगर: माधोपुरा चौराहे पर युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल,पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल तो सामने आया TI का जवाब।
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित माधोपुरा की पुलिया चौराहे पर एक युवक की पिटाई का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया गया कि युवक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी मारपीट कर दी। TI अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि डायल-112 पर मौजूद आरक्षक ने तत्काल सूचना दी थी और पुलिस पहुंचते ही मामला शांत करा दिया गया।