जशपुर: कुनकुरी में बांस झाड़ी में लगी आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा
कुनकुरी थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला में उस समय हड़कंप मच गया जब अमीन वकील की बाड़ी में स्थित बांस झाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से