बरेली: सीबीगंज थाना पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
सीबीगंज थाना पुलिस ने एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।