बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को मारी गोली
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में गाली गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने युवक को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जान भी शुरू कर दि है।