बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोर्ट में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोर्ट में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर लाठी डंडों से पीटा गया है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना बारादरी पुलिस से की है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।