गभाना: हाईवे बाईपास पर साइकिल सवार वृद्ध की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
कस्बा गभाना में ग्रामीण बैंक के सामने निवासी भूदेव सिंह आरपीएफ से बतौर उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त थे। गुुरुवार सुबह करीब पौने सात बजे वह प्रतिदिन की तरह से साइकिल से टहलने के लिए थे। तभी हाईवे बाईपास पर नगला नत्था के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में भूदेव की मौके पर ही मृत्यु हो गई।