सीतामऊ: आउटसोर्स सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सीतामऊ की सफाई व्यवस्था ठप
सीतामऊ नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारी 19 जून दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी नियुक्ति और मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना शुरू होने से नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है,कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है,