करनाल: विकास नगर से पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार; चोरी सुधा कूलर भी किया बरामद
Karnal, Karnal | Feb 13, 2024 जिला पुलिस करनाल की टीमों द्वारा चोरों की धर पकड़ लगातार जारी है। इंचार्ज बर्गलरी स्टॉफ एसआई हिम्मत सिंह के नेतृत्व में और एएसआई बलजीत की अध्यक्षता में टीम ने घर में घुसकर कूलर चोरी करने वाले आरोपी संजीव उर्फ मोगा पुत्र जय सिंह वासी गांव सौंकरा हाल निर्मल विहार साई बाबा मंदिर के पीछे करनाल को गली नंबर 06, विकास नगर करनाल से काबू कर गिरफ्तार किया है।