मिर्ज़ापुर: गौरा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आगलगी की घटना में दो बीघा फसल जली
जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शुक्रवार को दो बजे दिन में बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते आगलगी की घटना में दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गाँव निवासी इंद्र बहादुर सिंह,सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र, सिंह की खड़ी फसल में आग लग गई। किसानों ने बताया कि खेत के पास से गुजर रही बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई।