कटिहार: हृदय गंज स्थित लोजपा कार्यालय में बैठक आयोजित, कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली
गुरुवार की दोपहर 3 बजे हृदय गंज स्थित कार्यालय में लोजपा जिलाध्यक्ष संगीता देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में आगामी 29 जून को राजगीर में बहुजन भीम संकल्प का आयोजन किया गया है। जिसमें कटिहार जिले से भी पार्टी के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे।