तमाड़ 1: भाजपा राहे मंडल के अध्यक्ष चितरंजन महतो का हुआ निधन, तमाड़ के कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया शोक
भाजपा राहे मंडल के अध्यक्ष डोकाद निवासी चितरंजन महतो का निधन हो गया । उनके निधन की खबर से तमाड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को रात 8:00 बजे शोक व्यक्त किया। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार के सदस्यों को दुख सहने की अपार शक्ति दे ।