बिजनौर: बिजनौर में डाकखाने चौराहे से दिनदहाड़े डाक कर्मी की बाइक हुई चोरी, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
Bijnor, Bijnor | Dec 4, 2024 बिजनौर में डाकखाने चौराहे से बुधवार को समय करीब शाम 3:00 बजे एक डाक कर्मी की बाइक को अज्ञात चोर ने चुरा लिया और बेखौफ लेकर फरार हो गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। जिले में फिर से बाइक चोर गैंग सक्रिय हो गया है।