बलिया: जनपद में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं, जमाखोरी करने वालों की खैर नहीं
Ballia, Ballia | Apr 25, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार की दोपहर एक बजे को विकास भवन सभागार में डीजल-पेट्रोल पंप डीलरों, सेल्स ऑफिसरों, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम जनता को बिना परेशानी सेवा देने पर जोर दिया गया।