पोरसा: हमीरपुर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई
Porsa, Morena | Apr 23, 2026 ग्राम हमीरपुर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था पोरसा। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत ग्राम हमीरपुर में समाजसेवियों द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। हरनारायण कटारे के बाग में एक दर्जन सकोरे पेड़ों पर टांगे गए, जिनमें दिन में तीन बार पानी भरा जाएगा तथा दाने की भी व्यवस्था की गई है।