बीना: सोमवार को इमली वाली दरगाह पर एक दिवसीय उर्स मुबारक का आयोजन, कव्वाली का होगा शानदार मुकाबला
Bina, Sagar | Jun 7, 2026 सागर फाटक अंडर ब्रिज के पास स्थित हजरत सैयद कुतुबुद्दीन शाह रहमतुल्लाह आले की दरगाहपर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कौमी एकता का प्रतीक सार्वजनिक उर्स मुबारक का आयोजन सोमवार को किया जाना है। जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा रात में कव्वाली का जबरदस्त मुकाबला होगा। वही सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे।