बोकारो थर्मल स्थित दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के 500 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्लांट में ऐश पाउंड से छाई उठाव को लेकर उत्पन्न अस्थायी समस्या का समाधान जिला प्रशासन के तत्पर हस्तक्षेप से गुरुवार समय लगभग साढ़े चार बजे सफलतापूर्वक कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी अवधि के दौरान प्लांट के संचालन या बिजली उत्पादन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा।