रसड़ा में उप निबंधक कार्यालय के स्थानांतरण की मांग अब आंदोलन की शक्ल ले चुकी है। करीब डेढ़ माह से तहसील परिसर में शिफ्ट करने की मांग कर रहे अधिवक्ताओं की अनदेखी से नाराज़गी फूट पड़ी। शनिवार को सिविल कोर्ट रसड़ा के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। यह विरोध प्रदर्शन शनिवार को शाम 4 बजे तक चला।