बेगूसराय: सदर प्रखंड क्षेत्र में ICDS विभाग द्वारा पोषण माह कार्यक्रम आयोजित, कुपोषण से बचने के उपाय बताए गए
सदर प्रखंड क्षेत्र में आईसीडीएस विभाग द्वारा पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे किया गया. इस दौरान कुपोषण से बचने के उपाय के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गई. इस संबंध में आईसीडीएस विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.