हरदा: हरदा जिले में चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 18 जुलाई और 21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत।
Harda, Harda | Jul 12, 2026 हरदा जिले में चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए बड़ी पहल की गई है। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 18 जुलाई और 21 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 के तहत न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर सरल और शीघ्र निराकरण किया जाएगा।