अवंतिपुर बड़ोदिया: मुख्यमंत्री के कालापीपल दौरे की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कालापीपल भ्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। बुधवार को विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी, कलेक्टर ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड, रोड शो मार्ग तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पा