बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में समाज कल्याण विभाग की हुई बैठक, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग एवं कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे की गयी. बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ई-सुविधा पोर्टल पर संचालित योजना आदि की समीक्षा हुई.