मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला कोठी राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय के पंचायत शिक्षक मो. असगर अली को महिलाओं और ग्रामीणों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से खूब वायरल हो रहा है। मामला शनिवार की बताई जा रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार दिन के 2:00बजे जानकारी दी।