धर्मध नगरी उज्जैन में आगामी मकर संक्रांति पर्व पर शिप्रा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय दुकानदारों ने अनूठी मिसाल पेश की है। सोमवार 12 बजे से तीर्थ पुरोहितों के नेतृत्व में रामघाट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटों पर जमी गंदगी और फिसलन भरी कांजी को साफ किया गया।