खानपुर: खानपुर क्षेत्र के खेरखेड़ा गाँव में परवन परियोजना के मुआवजे को लेकर मचा बवाल, ग्रामीणों ने नहर का निर्माण कार्य रुकवाया
खानपुर क्षेत्र के खेरखेड़ा गाँव मैं आज बुधवार को दोपहर 2:00 के लगभग परवन परियोजना मुआवजे को लेकर बवाल बज गया ग्रामीणों ने परवन सिंचाई परियोजना की नहर की खुदाई को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया क्षेत्रीय विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता के बाद 7 दिन के भीतर दोबारा सर्वे कर उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया।