नागौर: महिला के गले में पहनी सोने की कंठी तोड़ने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, नागौर जिला पुलिस की कार्रवाई
Nagaur, Nagaur | Oct 8, 2025 महिला के गले में पहनी सोने की कंठी तोड़कर ले जाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रेमसुख को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी महेंद्र पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। नागौर के एसपी ऑफिस ने बुधवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया की भटनोखा गांव की सरहद में यह घटना हुई थी और इस मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।