नोखा: नोखा के नागौर बाईपास पर पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरा अनाज, बड़ा हादसा टला
Nokha, Bikaner | May 15, 2026 नोखा के बीकानेर-नागौर बाईपास सड़क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में भरा सामान सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप सड़क पर जा रही थी, तभी अचानक उसका एक टायर फट गया। टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क पर अन्य वाहन नहीं होने से बड़ा