गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज गांव में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार नए साल के अवसर पर अयोध्या दर्शन के लिए गया हुआ था और घर पर ताला बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए।