बालाघाट: समनापुर के पास दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर कपिल की मौत
बालाघाट में एक दर्दनाक रेल हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा बालाघाट मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर समनापुर रेलवे स्टेशन के समीप विश्रामपुर क्षेत्र में हुआ, जहां जबलपुर से बालाघाट की ओर आ रही ट्रेन से गिरने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सुबह लगभग 11:00 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान भरवेली