राजातालाब: घोषिला गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की क्षति हुई
वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के घोषिला गांव में सोमवार की रात लगभग 11 बजे आंधी और बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. हर्षवर्धन सिंह द्वारा उपरोक्त गांव में मछली पालन का कार्य किया जाता है।