26 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे गुना के एबी रोड स्थित साईं मंदिर के सामने ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पार कर बिजली के खंभे से टकराया, जिससे डीपी गिर गई और लाइट फॉल्ट हो गया। गनीमत रही कि करंट नहीं फैला। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने चालक पर नशे का आरोप लगाया।