राजगढ़: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरु कृष्णा राकेश कांवट ने उपकारागृह राजगढ का किया निरीक्षण, बंदियों से पुछी समस्याएं
Rajgarh, Churu | Jun 29, 2026 माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरु श्रीमती कृष्णा राकेश कांवट ने सोमवार को उपकारागृह राजगढ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों का दौरा किया और बंदियों से उनकी समस्याओं जैसे भोजन की गुणवता, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई व अनुशासन, स्वास्थ्य समस्याओं आदि के बारे में पूछताछ की गयी व बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में अवगत करवाया गया।