ठेठईटांगर: DAV सिमडेगा में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, SP ने किए पुरस्कार वितरण
DAV सिमडेगा में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 30 जुलाई को दोपहर 12:00 किया गया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा SP सौरभ उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में हॉकी और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता हुई, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। SP सौरभ ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए।