हंडिया: खेत की घेराबंदी कर रहे वृद्ध को बोलेरो ने कुचला, हुई मौत
हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी हटवारा गांव में मंगलवार देर शाम खेत के किनारे धान की बेहन की घेराबंदी कर रहे 65 वर्षीय राजबली यादव को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी