कुशलगढ़: कुशलगढ़ में दर्दनाक हादसा: आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को मारुति सुपर कैरी वाहन ने रिवर्स करते समय कुचला, मौत
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घर के आंगन में खेल रही एक मासूम बच्ची की गाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया! मंगलवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनारिया निवासी राहुल डामोर की पुत्री राजन अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान वहां आए एक मारुति सुपर