महोली: अटवा भट्ठा के पास जहरीले सांप के काटने से किशोरी की बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के अटवा भट्ठा के पास जहरीले सांप के काटने से एक किशोरी की हालत बिगड़ गई थी जिसके बाद परिवार वाले किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई है मामले में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में मातम का माहौल है।