पत्थलगांव: जशपुर में “पुलिस मितान” योजना का शुभारंभ
डॉ. लाल उमेद सिंह ने बुधवार की शाम 4 बजे जशपुर पुलिस की बहुउद्देशीय योजना “पुलिस मितान” का शुभारंभ किया। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत जिलेभर के करीब 2500 स्वयंसेवकों को पुलिस मितान बनाया गया। चरित्र सत्यापन के बाद सभी को पहचान पत्र जारी किए गए। पुलिस मितानों को सड़क सुरक्षा, फर्स्ट एड, नशामुक्ति, टोनही प्रताड़ना