इटखोरी: हेरु डैम में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
Itkhori, Chatra | Jun 30, 2026 शहर से सटे हेरु डैम में मंगलवार सुबह युवक का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगवां मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार साव के रूप में हुई। वह सोमवार शाम से लापता था। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस हत्या, आत्महत